फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब जूनियर खो-खो प्रतियोगिता: महिला, पुरुष का खिताब महाराष्ट्र के नाम

Wed, 01 Dec 2021 08:57 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना

सार

31वीं सब जूनियर खो-खो प्रतियोगिता में महाराष्ट्र की टीमों का दबदबा रहा। समापन कार्यक्रम में ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने कहा है कि हिमाचल प्रदेश वीरभूमि और देवभूमि के साथ-साथ खेल भूमि भी बनेगा। 
विज्ञापन
तीसरे स्थान पर रही टीम के साथ मंत्री वीरेंद्र कंवर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

31वीं सब जूनियर खो-खो प्रतियोगिता में महाराष्ट्र की टीमों का दबदबा रहा। प्रतियोगिता में लड़कों और लड़कियों के वर्ग में महाराष्ट्र चैंपियन बना। जबकि लड़कों के वर्ग में कर्नाटक दूसरे स्थान पर, जबकि पश्चिम बंगाल और हरियाणा तीसरे स्थान पर रहा। वहीं लड़कियों के वर्ग में पंजाब ने दूसरा स्थान हासिल किया, राजस्थान और दिल्ली ने तीसरी स्थान पाया। समापन कार्यक्रम में ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि हिमाचल प्रदेश वीरभूमि और देवभूमि के साथ-साथ खेल भूमि भी बनेगा। कंवर ने कहा कि हिमाचल खेलों के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहा है। जिला ऊना ने पद्मश्री चरणजीत सिंह, दीपक ठाकुर और निषाद कुमार जैसे कई खिलाड़ी दिए हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने खेलो इंडिया कार्यक्रम के तहत बहुत अधिक काम किया है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। ऊना के लिए गर्व की बात है कि 31 सब जूनियर खो-खो प्रतियोगिता यहां करवाई गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें