राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में कानपुर के खिलाड़ियों ने दो रजत और चार कांस्य पदक जीते।
लखनऊ में 23 से 29 जनवरी तक संपन्न हुई 41वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में कानपुर के खिलाड़ियों ने दो रजत और चार कांस्य पदक जीते। प्रतियोगिता में प्रदेशभर के दो हजार खिलाड़ियों ने भाग लिया।
द परफेक्ट राइफल शूटिंग एकेडमी के अमर निगम ने बताया कि प्वाइंट 177 एयर राइफल में रोहित कुमार यादव ने आईएसएसएफ की व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा में कांस्य पदक जीता। राइफल में मयंक ने एनआर की व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा में कांस्य पदक जीता।
आईएसएसएफ की एयर राइफल की महिला टीम में सीता शर्मा, नंदनी निगम, वेदांशी सिंह ने कांस्य पदक जीता। आईएसएसएफ की एयर राइफल पुरुष टीम में रोहित यादव, नवोदित सिंह, शिवम यादव ने कांस्य पदक जीता। टीम के कोच एवं सचिव अमर निगम एवं सीता शर्मा ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी है।