फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यस्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में ऊना ने इस की टीम को दी शिकस्त

Mon, 24 Dec 2018 06:44 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

इंदिरा मैदान के एस्ट्रोटर्फ मैदान में सोमवार को राज्यस्तरीय सीनियर हॉकी प्रतियोगिता शुरू हुई। शुभारंभ पर हिमुडा के उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा मुख्यातिथि थे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती विशेष अतिथि थे। पहले दिन बिलासपुर और सोलन की टीमों के बीच मैच खेला गया।

विज्ञापन


इसमें सोलन ने बिलासपुर को 3-1 से हराया। सिरमौर और ऊना के बीच खेले गए दूसरे मैच में ऊना ने 9-2 से जीत दर्ज की। प्रतियोगिता का तीसरा मैच मंडी और लाहौल-स्पीति के बीच खेला गया। इसमें मंडी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और सोलन को 7-0 से करारी शिकस्त दी।

कांगड़ा और बिलासपुर के टीमों के मध्य खेले गए चौथे मैच में कड़ा मुकाबला देखने को मिला। काफी संघर्ष के बाद भी मैच का कोई परिणाम नहीं निकला। मैच 1-1 अंकों की बराबरी पर खत्म हुआ। मुख्यातिथि प्रवीण शर्मा ने बताया कि युवाओं को खेलकूद प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।
विज्ञापन


इसके साथ खेलों में हिस्सा लेने से युवाओं का शारीरिक व मानसिक रूप से विकास होता है। इस दौरान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष मदन पुरी, हॉकी के मुख्य कोच अशीष सेन, राज कुमार पठानिया और सुमित आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें