फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगड़ा के अभिषेक ने उठाया सबसे अधिक भार

Mon, 12 Aug 2019 05:45 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भवारना/पालमपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भवारना में दो दिवसीय राज्य स्तरीय नेचुरल स्ट्रांग पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप का समापन राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव गांधी अवार्डी और अंतरराष्ट्रीय कांस्य पदक विजेता जुगल धवन ने किया। इस दौरान जूनियर, सीनियर, मास्टर ब्वॉयज और गर्ल मैन एंड वुमन कैटेगरी की प्रतिस्पर्धाएं हुईं। 56 किलोग्राम भारवर्ग में कांगड़ा के अभिषेक प्रथम, अभिषेक कुमार द्वितीय और अनुपम शर्मा तृतीय रहे।

विज्ञापन


60 किलोग्राम जूनियर भारवर्ग में मंडी के संजय कुमार प्रथम, कांगड़ा से पंकज द्वितीय, 67.5 किलोग्राम भारवर्ग में आयुष चौधरी प्रथम, मनजीत सिंह द्वितीय, कांगड़ा के कर्ण चौधरी तृतीय। 75 किग्रा भारवर्ग में रोहित कुमार प्रथम और सक्षम शर्मा द्वितीय, जूनियर वर्ग में 82 किग्रा भारवर्ग में विशाल भारद्वाज प्रथम,
110 किग्रा भारवर्ग में अभिषेक पाठक प्रथम और विशाल चौधरी 56 किलो में प्रथम स्थान पर रहे। 

महिलाओं के 82 किग्रा भारवर्ग में ऊना की अदिति ठाकुर प्रथम, 56 किग्रा में आशीष कुमार प्रथम, पंकज द्वितीय, अनीश कुमार तृतीय, 60 किग्रा में मंडी के अतुल कुमार प्रथम, 67 किग्रा में निखिल शर्मा प्रथम, सुरजीत द्वितीय, रोहित तृतीय, 75 किग्रा में कनिक शर्मा प्रथम, 82 किग्रा में सिद्धांत कुमार प्रथम, शिवम द्वितीय, मैन सीनियर 60 किग्रा में वीरेंद्र सिंह प्रथम और अंकुश पंडित द्वितीय रहे।
विज्ञापन


मैन सीनियर 67 किग्रा में अनिल प्रथम, गौतम द्वितीय, पंकज तृतीय, मैन सीनियर 75 किग्रा में राहुल धीमान प्रथम, शुभम मेहरा द्वितीय, मैन सीनियर 82 किग्रा में रोहित महाजन प्रथम, संदीप कुमार द्वितीय, अनूप कुमार तृतीय, 90 किग्रा में विक्रम सिंह प्रथम और 125 किग्रा में अनुभव सिंह प्रथम रहे।

प्रतियोगिता के समापन पर हितेश शर्मा, रमेश पंचकरण, प्रवीण शर्मा, निखिल गौतम, कुंदन शर्मा, आशीष शर्मा, सुमित सूद और राधिका सूद, फेडरेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से जुगल धवन, किशोर कुमार, भूपेंद्र सचदेवा, वरुण मुखी, हरीश गोस्वामी, हिना मुखी, मनजीत सिंह कांडा और दिलबाग सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें