राज्य स्तरीय महिला और पुरुष वर्ग की अंडर-20 कबड्डी प्रतियोगिता गुरुवार को आरंभ हो गई है। स्पर्धा का शुभारंभ विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने की। स्पर्धा का पहला मैच हमीरपुर और शिमला के मध्य खेला गया। इसमें हमीरपुर ने 30-21 से जीत हासिल की। पुरुष वर्ग में दूसरा मैच बिलासपुर और कांगड़ा के बीच खेला गया। बिलासपुर ने 33-15 से जीत हासिल की। महिला वर्ग में पहला मैच शिमला और सिरमौर के मध्य हुआ।
सिरमौर ने 35-29 से जीत हासिल की। दूसरा मैच बिलासपुर और ऊना के बीच खेला गया। कबड्डी एसोसिएशन रोहड़ू के अध्यक्ष शिवपाल ठाकुर ने बताया कि रोहड़ू में पहली बार राज्य स्तरीय कबड्डी स्पर्धा हो रही है। इस मौके पर कबड्डी एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार भ्रांटा, कांग्रेस कमेटी रोहड़ के अध्यक्ष करतार सिंह कुल्ला विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित रहे। स्पर्धा में 12 जिलों के तीन सौ से अधिक प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। फाइनल मुकाबले आज खेले जाएंगे।