स्थानीय बास्केटबाल मैदान में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता वीरवार को शुरू हुई। समाजसेवी चंद्रमोहन शर्मा मुख्य अतिथि थे। प्रतियोगिता में प्रदेश भर से 370 खिलाड़ी और अधिकारी भाग ले रहे हैं।
प्रतियोगिता 20 से 22 दिसंबर तक चलेगी। समापन पर सदर के विधायक सुभाष ठाकुर विजेताओं को सम्मानित करेंगे। यहां से ही लड़के-लड़कियों की नेशनल स्तर की प्रतियोगिता के लिए टीम का चयन किया जाएगा।
प्रतियोगिता में 14 टीमें पुरुषों की और दस टीमें महिला वर्ग में भाग ले रही हैं। पहले दिन हुए मुकाबलों में छात्र वर्ग में कुल्लू ने मंडी, शिमला ने चंबा को
हराया, बिलासपुर ने लाहौल-स्पीति, कांगड़ा ने चंबा, हमीरपुर
ने सिरमौर, हिमाचल पुलिस ने बिलासपुर (बी) टीम को हराया। महिला वर्ग में शिमला ने लाहौल-स्पीति, ऊना ने बिलासपुर, हमीरपुर ने मंडी को शिकस्त दी। मैच रात को 10 बजे तक चलते रहे।