स्नो बोर्डिंग सलालम रेस में लाहौल-स्पीति की प्रकृति ठाकुर ने रजत पदक हासिल किया है। वहीं, हिमाचल प्रदेश स्की माउंटेनियरिंग टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रिले रेस में कांस्य पदक जीता।
गुलमर्ग में चल रहे खेलो इंडिया विंटर गेम्स में स्नो बोर्डिंग सलालम रेस में लाहौल-स्पीति की प्रकृति ठाकुर ने रजत पदक हासिल किया है। प्रकृति ठाकुर बेहतर प्रदर्शन करते हुए दूसरे स्थान पर रही। प्रकृति लाहौल की जोबरंग पंचायत के रापे गांव की बेटी है। वहीं, खेलो इंडिया विंटर गेम्स में हिमाचल प्रदेश स्की माउंटेनियरिंग टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रिले रेस में कांस्य पदक जीता। टीम में तेंजिन बोध, साहिल ठाकुर, गर्वित ठाकुर और सिद्धार्थ नेगी शामिल रहे। कोच बोनी शर्मा ने कहा कि यह कांस्य पदक टीम के मनोबल को बढ़ाने वाला है।