फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस स्पोर्ट्स मीट के पहले दिन दक्षिणी खंड का रहा दबदबा

Sat, 10 Nov 2018 08:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस मैदान धर्मशाला में शनिवार को शुरू हुई 50वीं पुलिस स्पोर्ट्स मीट के पहले दिन दक्षिणी खंड का दबदबा रहा। दक्षिणी खंड ने कई मैच जीते। दक्षिणी खंड ने वॉलीबाल, बास्केटबाल और कबड्डी के अलावा पुरुषों की 200 और 800 मीटर दौड़ में भी धाक जमाई।

विज्ञापन


पहले दिन वॉलीबाल मैच में दक्षिणी खंड ने केंद्रीय इकाई को 25-19, 25-23 और 25-11 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। वॉलीबाल के अन्य मुकाबले में मध्य खंड ने उत्तरी खंड को 25-18, 25-19 और 25-18 से शिकस्त दी।

बास्केटबाल में दक्षिणी खंड ने केंद्रीय इकाई को 41-39 और मध्य खंड ने उत्तरी खंड को 59-29 से पराजित किया। हैंडबाल में उत्तरी खंड और दक्षिणी खंड का मैच 22-22 अंकों के चलते बराबरी पर रहा। फुटबाल में दक्षिणी खंड की टीम ने हिस्सा नहीं लिया।
विज्ञापन


इसके चलते मध्य खंड को विजयी घोषित किया गया, जबकि मध्य इकाई और उत्तरी खंड का मैच 2-2 के चलते बराबरी पर रहा। कबड्डी के 2 मैच खेले गए, जिसमें दक्षिणी खंड ने उत्तरी खंड को 52-36 और मध्य इकाई ने मध्य खंड को 62-30 से शिकस्त दी। 

विज्ञापन

दौड़ प्रतियोगिता में इन्होंने कमाया नाम 

200 मीटर दौड़ में दक्षिणी खंड के आरक्षी भानू प्रकाश ने प्रथम, हरीश कुमार ने दूसरा और संदीप कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। 800 मीटर में दक्षिणी खंड के दिनेश ने पहला, मध्य खंड के अमनदीप ने द्वितीय और उत्तरी खंड के राकेश ने तीसरा स्थान हासिल किया।

महिलाओं की 100 मीटर दौड़ में मध्य खंड की आरती ने 14.77 सेेकेंड में दौड़ पूरी कर प्रथम, उत्तरी खंड की रजनीश ने 14.99 सेकेंड में दूसरा और उत्तरी खंड की ही रोहिनी ने 16.19 सेकेंड में दौड़ पूरी कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें