फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में सोलन, योग में हमीरपुर रहा अव्वल

Wed, 17 Oct 2018 07:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहतपुर (ऊना)
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बसदेहड़ा में 35वीं चार दिवसीय अंडर-14 राज्य स्तरीय लघु खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी में सोलन ने प्रथम स्थान हासिल कर ट्रॉफी अपने नाम की। वॉलीबाल की ट्रॉफी सिरमौर जिले ने जीती।

विज्ञापन


समापन पर पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती विशेष अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। खो-खो में मंडी ने पहला, शिमला ने दूसरा तथा सोलन ने तीसरा पुरस्कार जीता।

कबड्डी की ट्रॉफी पर सोलन ने कब्जा जमाया, जबकि मंडी दूसरे तथा सिरमौर तीसरे स्थान पर रहा। वॉलीबाल का प्रथम पुरस्कार सिरमौर ने अपने नाम किया, जबकि चंबा को दूसरा तथा शिमला को तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन


बैडमिंटन में ऊना विजेता बना। हमीरपुर को दूसरा तथा कांगड़ा को तीसरे पुरस्कार मिला। योग का प्रथम पुरस्कार हमीरपुर ने जीता, सोलन दूसरे तथा सिरमौर तीसरे स्थान पर रहा।

विज्ञापन

कुश्ती का खिताब सोलन जिले ने अपने नाम किया

कुश्ती का खिताब सोलन जिले ने अपने नाम किया। बिलासपुर को द्वितीय तथा चंबा को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सोलन ओवर ऑल चैंपियन बना। 

सिरमौर के सक्षम को वॉलीबाल में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट खिताब से नवाजा गया। कबड्डी में सोलन के अनिल को श्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया। खो-खो में मंडी के नरेंद्र, बैडमिंटन में कांगड़ा के मोहित, जूडो में शिमला के आर्यन तथा कुश्ती में ऊना के अर्शदीप सिंह ने श्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार हासिल किया।

नगर परिषद की अध्यक्ष मंजू चंदेल, उपनिदेशक शिक्षा हंसराज गुलेरिया, नायब तहसीलदार राजेंद्र कुमार, डीएसपी कुलविंदर सिंह, स्थानीय स्कूल के प्रधानाचार्य अशोक पराशर, वंदना डढवाल, राजेंद्र कौशल, बरजिंदर सिंह, उद्यमी बलराम चंदेल, विभिन्न वार्ड पार्षद, एडीपीओ एलीमेंटरी रमन सहोड, चरण पाल, संजीव लट्ठ, राकेश शर्मा मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें