फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर महाविद्यालय फुटबॉल स्पर्धा: सोलन ने अर्की कॉलेज को हराया

Sun, 30 Sep 2018 11:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल बबेली ग्राउंड में चल रही अंतर महाविद्यालय फुटबॉल स्पर्धा पुरुष वर्ग के तीसरे दिन कड़े मुकाबले देखने को मिले। फुटबॉल स्पर्धा में प्रदेश भर के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। पहला मैच राजकीय महाविद्यालय सोलन और अर्की कॉलेज के बीच खेला गया।

विज्ञापन


इसमें सोलन ने अर्की को 3-0 से मात दी। दूसरा मैच कुल्लू और संजौली कॉलेज के बीच खेला गया। कुल्लू के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर मैच 4-0 से जीता। धर्मशाला कॉलेज ने यूएलआईएस को 6-0 से मात दी।

सस्वती नगर कॉलेज ने एमएलएसएम कॉलेज सुंदरनगर को 1-0 से हराया। इससे पहले डीएवी कॉलेज बनीखेत और राजकीय महाविद्यालय अंब के बीच हुए मुकाबले में अंब ने बनीखेत को 3-0 से मात दी। आयोजन सचिव डॉ. सुजाता ने कहा कि फुटबॉल स्पर्धा में विभिन्न जिलों से आई हुई टीमें भाग ले रही हैं।
विज्ञापन


उधर, तीसरे दिन आनी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रोशन लाल मुख्यातिथि थे, जबकि प्रदेश विश्वविद्यालय से आए पर्यवेक्षक हरि सिंह, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष प्रोफेसर यशपाल महंत विशेष अतिथि रहे। कुल्लू के प्राचार्य डॉ. नंदलाल शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें