फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोरसिंघी हैंडबाल नर्सरी की छह महिला खिलाड़ियों ने भारतीय टीम में बनाई जगह

Sun, 01 Dec 2019 05:25 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मोरसिंघी हैंडबाल नर्सरी की 6 महिला खिलाड़ियों ने भारतीय महिला टीम में अपनी जगह बनाई है। ये महिला खिलाड़ी 1 से 10 दिसंबर तक काठमांडू में साउथ एशियन गेम्स की हैंडबाल स्पर्धा में भाग लेंगी। मोरसिंघी हैंडबाल नर्सरी की संचालिका कोच स्नेहलता ने बताया कि उनकी नर्सरी की महिला खिलाड़ियों का चयन भारतीय टीम में हुआ है।

विज्ञापन


भारतीय हैंडबाल संघ के महासचिव आनंदेश्वर पांडे की ओर से जारी सूची में 1 से 10 दिसंबर तक नेपाल के काठमांडू में आयोजित होने वाली 13वीं साउथ एशियन गेम्स की हैंडबाल स्पर्धा में भाग लेने वाली 16 सदस्यीय भारतीय महिला टीम में मोरसिंघी की 6 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। कहा कि नेताजी सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान पटियाला में लगे भारतीय महिला हैंडबाल टीम के प्रशिक्षण शिविर में 23 महिला खिलाड़ियों में 8 खिलाड़ी मोरसिंघी हैंडबाल नर्सरी की थीं। प्रशिक्षण शिविर में शानदार खेल प्रदर्शन के दम पर 6 खिलाड़ियों का चयन अब भारतीय टीम में हुआ है। 

स्नेहलता ने बताया कि हैंडबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया व नेताजी सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान पटियाला के चीफ कोच मोहिंद्र पाल, हैंडबाल कोच सचिन चौधरी व सोना दुबे से इन खिलाड़ियों ने हैंडबाल की बारीकियां सीखीं। इसके दम पर इनका चयन भारतीय टीम में हुआ है। बताया कि भारतीय महिला हैंडबाल टीम में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निधि शर्मा, दीक्षा ठाकुर, मेनिका पाल, प्रियंका ठाकुर, दीपशिखा व शालिनी ठाकुर को जगह मिली है।
विज्ञापन


बता दें कि निधि शर्मा, दीक्षा ठाकुर व प्रियंका ठाकुर गत वर्ष अगस्त में जकार्ता के इंडोनेशिया में हुई एशियन गेम्स में भारतीय महिला टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। इसके अलावा प्रियंका ठाकुर हाल ही में लखनऊ में हुई सब जूनियर एशियन गेम्स में भारतीय टीम की कप्तान रह चुकी हैं। शालिनी ठाकुर तथा दीपशिखा  एशियन गेम्स के प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी हैं। इसके अलावा मेनिका पाल जूनियर भारतीय महिला टीम की कप्तान रह चुकी हैं। मेनिका की कप्तानी में टीम ने स्वर्ण पदक जीता था। 

मोरसिंघी पंचायत प्रधान जगदीश ठाकुर, आई आर शर्मा, बीआर शर्मा, शहजाद, बाबूराम, बीडी शर्मा, राहुल चौहान, पवन कुमार व मोरसिंघी हैंडबाल नर्सरी की खिलाड़ियों ने हैंडबाल संघ के राज्याध्यक्ष भरत साहनी, महासचिव नंद किशोर शर्मा व कोषाध्यक्ष आशीष ढिल्लों को इन 6 खिलाड़ियों के भारतीय टीम में चयन पर बधाई दी है। साथ ही इन सभी के टीम में चयन पर खुशी व्यक्त की है तथा उम्मीद जताई है कि ये सभी खिलाड़ी शानदार खेल का प्रदर्शन कर अपनी कोच स्नेहलता व मोरसिंघी हैंडबाल नर्सरी जिला और राज्य का नाम रोशन करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें