फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: कबड्डी में लड़कियों के वर्ग में स्टेट हाॅस्टल बिलासपुर बना चैंपियन

Sun, 22 Jun 2025 11:32 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)

सार

सिरमाैर जिले के चंबा मैदान के इंडोर स्टेडियम में आयोजित फाइनल मुकाबले में बिलासपुर ने खेलो इंडिया सेंटर राजपुरा को 23 पाइंट से शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन
कबड्डी में लड़कियों के वर्ग में स्टेट हाॅस्टल बिलासपुर बना चैंपियन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहली अंडर-18 राज्य स्तरी कबड्डी प्रतियोगिता में लड़कियों के वर्ग में स्टेट हाॅस्टल बिलासपुर चैंपियन बना। शनिवार को सिरमाैर जिले के चंबा मैदान के इंडोर स्टेडियम में आयोजित फाइनल मुकाबले में बिलासपुर ने खेलो इंडिया सेंटर राजपुरा को 23 पाइंट से शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया। बिलासपुर ने शुरू से ही राजपुरा की टीम पर बढ़त बनाए रखी। पहले हाफ में 20-11 और दूसरे में 24-10 का स्कोर रहा। बिलासपुर की टीम ने 23 पाइंट के अंतर से जीत दर्ज कर राज्य चैंपियन का तमगा हासिल किया। इससे पहले सेमीफाइनल मुकाबले में खेलो इंडिया राजपुरा ने हमीरपुर को 39-15 और स्टेट हॉस्टल बिलासपुर ने सिरमौर ब्लू को 44-33 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

विज्ञापन


जिला सिरमौर कबड्डी संघ के अध्यक्ष कुलदीप राणा ने बताया कि पुरुष वर्ग के मुकाबले रविवार को होंगे। पुलिस अधीक्षक सिरमाैर विजेताओं को सम्मानित करेंगे। अव्वल प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। इससे पहले दो दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और नशे से दूर रहने की अपील की। इस मौके पर कबड्डी संघ के महासचिव कृष्ण लाल, तकनीकी हेड डॉ. गोपाल दास्टा, प्रदेश सचिव प्रेम ठाकुर, जिला महासचिव ग्यार सिंह समेत अन्य पदाधिकारी माैजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें