ब्वॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुनिहार में छात्राओं की अंडर-19 राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में कुश्ती मुकाबले में सोलन ने बाजी मारी। वॉलीबाल में सिरमौर ने शिमला को हराया। सिरमौर ने बिलासपुर को हराकर खो-खो का खिताब जीता।
बैडमिंटन में कांगड़ा ने मंडी को शिकस्त दी। इससे पूर्व खो-खो का सेमीफाइनल बिलासपुर और कुल्लू के मध्य खेला गया। इसमें बिलासपुर ने जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया।
दूसरा सेमीफाइनल सिरमौर और शिमला के मध्य खेला गया। सिरमौर ने फाइनल की खिताबी दौड़ में प्रवेश किया। कबड्डी के सेमीफाइनल के लिए मंडी, शिमला और सोलन की टीमों ने क्वालीफाई किया है।
स्कूल प्रधानाचार्य जगदीश नेगी व एसएमसी अध्यक्ष रणजीत ठाकुर ने बताया कि रविवार को खेलों का विधिवत समापन होगा। इसमें डीएसपी दाड़लाघाट डॉ. अमित शर्मा मुख्यातिथि होंगे। समापन कार्यक्रम दोपहर साढ़े 12 बजे आरंभ होगा।