फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगड़ा के इस गांव में दौड़ेंगे देश-विदेशों के 500 धावक

Thu, 22 Nov 2018 07:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के डोहग गांव में क्रॉस कंट्री दौड़ होगी। पुरुष और महिला वर्ग की प्रतियोगिता में हिमाचल सहित देश और विदेशों से करीब 300 प्रतिभागियों ने पंजीकरण करवाया है। करीब 500 प्रतिभागियों का इसमें भाग लेने का अनुमान लगाया जा रहा है। अल्टीमेट सरवाइवल कैंपसाइट के माध्यम से करवाई जा रही प्रतियोगिता में फोर्टिस कांगड़ा और हिमाचल पर्यटन निगम सहयोग कर रहा है। 

विज्ञापन


अल्टीमेट सरवाइवल कैंप साइट के निदेशक मेजर आरसी शर्मा ने धर्मशाला में प्रेस वार्ता में कहा कि गुड हेल्थ थीम पर आधारित 23 से 25 नवंबर तक शिवालिक अल्ट्रा रन दौड़ होगी। इसमें 80 किलोमीटर दौड़ (क्रॉस कंट्री), 20 किलोमीटर और 10 किलोमीटर की दौड़ होगी। 80 किलोमीटर की साइकिल रेस, 30 और 10 किलोमीटर की वॉकिंग स्पर्धा होगी।

विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में विजेता प्रतिभागियों को 1.64 लाख रुपये तक के नकद इनाम दिए जाएंगे। अन्य प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया जाएगा। इसमें भाग लेने के लिए 23 नवंबर तक प्रतिभागी पंजीकरण करवा सकते हैं। प्रतियोगिता में निर्वाण कार्यक्रम की फिटनेस ट्रेनर नेहा फिटनेस के गुर देंगी। इस दौरान फोर्टिस कांगड़ा के प्रतिनिधि विजय कुमार, कोच रविंद्र और राजीव आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें