61 किलोग्राम भार वर्ग में सोलन के दीपक पहले, बिलासपुर के शिवम दूसरे, मंडी के नवीन तीसरे, सिरमौर के आस्तिक चौथे, 65 किलोग्राम वर्ग में बिलासपुर के संजय पहले, सोलन के सन्नी दूसरे, कांगड़ा के जसवाल तीसरे, 70 किलोग्राम में बिलासपुर के प्रवीण पहले, 74 किलोग्राम में सोलन के बख्श पहले, कांगड़ा के सोनू दूसरे, 79 किलोग्राम में बिलासपुर के निशांत पहले, सोलन के रमन दूसरे, ऊना में सूरज तीसरे और कांगड़ा के रहमत अली ने चौथा स्थान हासिल किया।
86 किलोग्राम भार वर्ग में बिलासपुर के रमेश पहले, सोलन के नितिन दूसरे, शिमला के आयुष तीसरे जबकि 92 किलोग्राम की प्रतियोगिता कांगड़ा के आयुष विजेता बने। समापन पर बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत, लग्न से हर लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। विधायक ने ऐच्छिक निधि से 20 हजार रुपये देने की घोषणा की। इस दौरान हिमाचल स्कूल क्रीड़ा संघ के सहायक निदेशक प्रीतम धौलटा, उपनिदेशक उच्च शिक्षा बलवंत ठाकुर, प्रधानाचार्य भीम कटोच मौजूद रहे।