फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसजी ने एंबेसी यूके को 33 रनों से हराया, आकांशा का शूटिंग स्पर्धा में नेशनल के लिये चयन

Sun, 28 Oct 2018 03:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
meerut news - फोटो : meerut news
विज्ञापन

गांधी बाग के मैदान पर आयोजित टी-20 मुकाबले में मेरठ की टीम ने एंबेसी यूके को 33 रन से मात दी। मेरठ की एसजी इलेवन दिल्ली एक्सपेक्ट एंबेसी यूके की टीम पर भारी पड़ी। एसजी ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट पर 198 रन का लक्ष्य रखा।

विज्ञापन


एसजी के बल्लेबाज सौरभ अग्रवाल ने शानदार शतक जड़ते हुए 62 गेंदों में 116 रन व हेमंत ने 18 रन बनाए। दिल्ली एक्सपेक्ट एंबेसी यूके की टीम 20 ओवर में तीन विकेट पर 165 रन ही बना सकी। इसमें टोनी हयूज ने नाबाद 59 रन, गीरी सोनी ने 40 रन का योगदान दिया। मैन आफ द मैच शतकवीर सौरभ अग्रवाल को दिया गया। एसजी कंपनी के चेयरमैन कैलाश आनंद, डायरेक्टर त्रिलोक आनंद, वसीउल्ला खान, कोच तनकीब अख्तर रहे। 

शूटिंग में आकांशा का चयन
हापुड़ स्टैंड रामनगर निवासी आकांशा खारी का शूटिंग स्पर्धा में नेशनल के लिये चयन हो गया है। आकांशा ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में  यह सफलता हासिल की है। 11 नवंबर से 4 दिसंबर तक केरल में आयोजित होने वाली नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता में आकांशा प्रतिभाग करेंगी। 
विज्ञापन


संदीप और सुनील चयनित
गांधी बाग के दो क्रिकेट खिलाड़ियों का यूपी अंडर-23 में चयन हो गया है। कोच तनकीब अख्तर ने बताया कानपुर में आयोजित ट्रायल में दोनों खिलाड़ी संदीप तोमर व सुनील कुमार का चयन हुआ है।   
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें