गुजरात में चल रही ऑल इंडिया इंटर स्कूल शूटिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए शामली के गोल्ड स्टार रायफल क्लब के छह निशानेबाज शनिवार को रवाना हुए। बुढ़ाना रोड स्थित गोल्ड स्टार रायफल क्लब की कोच रिचा मलिक ने बताया कि यह प्रतियोगिता 11 से 17 अक्तूबर तक चलेगी।
उसमें हिस्सा लेने के लिए गोल्ड स्टार रायफल क्लब से एयर रायफल स्पर्धा के लिए अक्षय जावला, मानव चौधरी, नमन जैन, सागर बालियान, देवराज और मोहम्मद कैफ मंसूरी प्रतिभाग करेंगे। गुजरात रवाना होने से पहले क्लब पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष शशि अरोरा, राष्ट्रीय सेवा समिति की अध्यक्ष पूनम आर्य, पूनम राणा, वीना अग्रवाल, रेखा सिंघल, अंजलि गर्ग, सुनीता शर्मा और सिंपल चौधरी आदि ने निशानेबाजों को फूल माला पहनाकर स्वागत किया और प्रतियोगिता में जीतकर लौटने को उत्साहवर्धन किया।
स्काउट गाइड शिविर का समापन
शामली। शहर के हिंदू कन्या इंटर कालेज में चल रहे स्काउट गाइड शिविर का समापन हो गया। जिसमें अंतिम दिन छात्राओं को तंबू लगाने का प्रशिक्षण दिया गया। शनिवार को शहर के हिंदू कन्या इंटर कालेज में चल रहे तीन दिवसीय स्काउट गाइड शिविर के समापन प्रधानाचार्य मीना कुमारी ने ध्वजारोहण किया।
शिविर संचालिका गीता ने छात्राओं को तंबू लगाना, गांठें बांधना, मीनार बनाना, प्राथमिक उपचार आदि का प्रशिक्षण दिया। प्रधानाचार्य मीना कुमारी ने छात्राओं द्वारा बनाए गए तंबू का निरीक्षण किया। छात्राओं को ऐसे शिविरों में भाग लेना चाहिए, क्योंकि इससे मदद करने की भावना पैदा होती है। इस अवसर पर सुधा अग्रवाल, गीता, मीनू गोयल और मीनाक्षी आदि मौजूद रहीं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/