राजकीय उच्च पाठशाला लुद्दर महादेव में दसवीं कक्षा के छात्र सौरभ ठाकुर का चयन बास्केटबाल और बैडमिंटन की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। दो खेलों में राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने का श्रेय सौरभ ठाकुर ने स्कूल के मुख्य अध्यापक, शारीरिक शिक्षक और अभिभावकों को दिया है।
सौरभ ने ऊना के बसदेहड़ा में अंडर-14 वर्ग की राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बैडमिंटन में अपना चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए करवाया। यह प्रतियोगिता आंध्र प्रदेश में होगी।इससे पहले सौरभ ने किन्नौर में राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता की बास्केटबाल स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर हिमाचल की टीम में स्थान बनाया है।
मुख्य अध्यापक रमेश चंद ठाकुर ने कहा कि यह लुद्दर स्कूल, हमीरपुर जिला और प्रदेश के लिए गौरव की बात है। उन्होंने शारीरिक शिक्षक राजकुमार, सौरभ के पिता संदीप सिंह और परिजनों को बधाई दी।