जस्ट कबड्डी सीजन आठ में कुल्लू जिले की निरमंड तहसील से संबंध रखने वाले राष्ट्रीय खिलाड़ी सत्यप्रकाश अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। सीजन सात में सत्य पंजाब टाइगर टीम में बतौर कप्तान चयनित हुए हैं। सात जुलाई से शुरू होने वाली जस्ट कबड्डी लीग को लेकर सत्य ने तैयारियां भी की हैं।
निरमंड तहसील के आमतुआ गांव के सत्यप्रकाश जल्द जस्ट कबड्डी लीग सात में खेलते दिखाई देंगे। सत्यप्रकाश के अलावा प्रदेश के चार खिलाड़ी इस लीग में खेलेंगे। सत्यप्रकाश बचपन से कबड्डी के शौकीन रहे हैं। 2018 में हुई जस्ट कबड्डी लीग सीजन छह में सत्य यूपी धुरंधर टीम की कप्तानी कर चुके हैं। इस बार खिलाड़ियों की बोली में सत्य का चयन पंजाब टाइगर के लिए हुआ है।
बीते वर्ष सत्य की टीम ने सेमीफाइनल में हरियाणा को मात देकर फाइनल में पहुंची थी। आखिरी मुकाबले में यूपी धुरंधर को कोलकाता राइडर से शिकस्त मिली थी। टीम दूसरे स्थान पर रही थी। सीजन सात के लिए चयनित होने के बाद सत्य ने कहा कि बेहतरीन प्रदर्शन कर उनका लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलना है