मेरठ स्थित शोभित विवि के सेंटर फॉर योगा एंड रिसर्च डिपार्टमेंट की छात्रा संजना ढलक ने पुणे में हुई 52वीं एशियन बॉडी बिल्डिंग एंड फिजिक स्पोर्ट्स चैंपियनशिम में मिस एशिया फिटनेस खिताब अपने नाम किया। संजना पहली भारतीय महिला हैं जिसने यह खिताब हासिल किया है।
प्रतियोगिता का आयोजन पुणे के शिवाजी स्टेडियम में किया गया था, जिसमें 32 देशों के प्रतिभागियों ने भाग लिया था। सहारनपुर की रहने वाली और शोभित विवि की छात्रा संजना ने प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए यह उपलब्धि हासिल की। इससे पहले 2017 और 2018 में संजना दो बार लगातार मिस इंडिया फिटनेस मॉडल का खिताब भी जीत चुकी हैं।
शोभित विवि के कुलपति प्रोफेसर एपी गर्ग, कुलसचिव विजय कुमार, स्पोर्ट्स ऑफिसर विनोद शर्मा, मीडिया प्रभारी अभिषेक डबास और सभी विभागों के विभागाध्यक्षों एवं शिक्षकों ने संजना को बधाई दी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/