फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस दिन से हाटकोटी होगी राष्ट्रीय स्तरीय रियल क्रिकेट चैंपियनशिप

Fri, 26 Oct 2018 05:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहड़ू
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी राष्ट्रीय स्तरीय रियल क्रिकेट चैंपियनशिप दो नवंबर से पटेल क्रिकेट स्टेडियम हाटकोटी में होगी। स्पर्धा में सात राज्यों की टीमें भाग लेंगी। स्पर्धा रियल क्रिकेट खेल और प्रबंधन कमेटी की ओर से किया जाएगा।

विज्ञापन


स्पर्धा में भाग लेने के लिए प्रदेश की टीम का चयन 31 अक्तूबर को हाटकोटी में किया जाएगा। रियल क्रिकेट खेल एवं प्रबंधन कमेटी के प्रदेश महासचिव हेम सिंह ने बताया कि स्पर्धा दो नवंबर से चार नवंबर तक होगी।

इसमें प्रदेश सहित मध्य प्रदेश, गुजरात, सौराष्ट्र, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और दिल्ली की टीमें भाग लेंगी। मैच टी-20 की तर्ज पर ही खेले जाएंगे। चार नवंबर को स्पर्धा के समापन समारोह में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अरूण फाल्टा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें