फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणजी ट्रॉफी: चोट लगने से पांचवां मैच नहीं खेल पाए ऋषि धवन

Mon, 20 Jan 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रणजी ट्रॉफी के इस सीजन का पांचवां मैच हिमाचल के पूर्व कप्तान एवं आलराउंडर ऋषि धवन नहीं खेल पाए।  एचपीसीए स्टेडियम में बड़ौदा के खिलाफ शुरू मैच में ऋषि धवन के स्थान पर उनके भाई राघव धवन को प्लेइंग इलेवन में जगह मिली। हालांकि, उन्हें बतौर सलामी बल्लेबाज मौका दिया गया, लेकिन राघव एक रन बनाकर आउट हो गए। ऋषि धवन इस सीजन के चार मैच में आलराउंड प्रदर्शन करते हुए 15 विकेट और 215 रन बना चुके हैं। इनमें दो अर्द्धशतक शामिल हैं।

विज्ञापन


ऋषि ने इस सीजन में सौराष्ट्र के खिलाफ पहले मैच की दूसरी पारी में 53 रन, जबकि चौथे मैच में कर्नाटक के खिलाफ 93 रन ठोके थे। तमिलनाडु के साथ खेले मैच की दोनों पारियों में 37, मध्यप्रदेश के खिलाफ 18 व 10 रन बनाए थे, जबकि गेंदबाजी में सौराष्ट्र के खिलाफ दो, तमिलनाडु की तीन, कर्नाटक के साथ आठ और मध्यप्रदेश के साथ खेले मैच में दो विकेट झटके थे। इस महीने मुंबई के खिलाफ धर्मशाला में होने वाले मैच में आलराउंडर ऋषि धवन की खेलने की संभावनाएं हैं। अमर उजाला से बातचीत में ऋषि धवन ने कहा कि उन्होंने अभ्यास करना शुरू कर दिया है। जल्द पूरी तरह फीट होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें