फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणजी ट्राफी: 22 दिसंबर को ओडिशा से मुकाबले के लिए जम्मू-कश्मीर की टीम तैयार

Fri, 14 Dec 2018 06:52 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
रणजी ट्राफी - फोटो : फाइल
विज्ञापन
रणजी ट्राफी में ओडिशा से मुकाबले के लिए राज्य की टीम तैयार है। 22 दिसंबर को जम्मू के जीजीएम साइंस कालेज में मुकाबला खेला जाएगा। राज्य की टीम यूपी से पिछले मुकाबले में मिली हार को भुलाकर जीत के लिए इन दिनों जोरशोर से अभ्यास में जुटी हुई है। राज्य के स्टार खिलाड़ी परवेज रसूल से ओडिशा के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद भी की जा रही है।
विज्ञापन


जम्मू के जीजीएम साइंस कालेज में ही 22 दिसंबर को राउंड 7 में जेएंडके बनाम ओडिशा मैच खेला जाना है। इसके लिए मैदान को तैयार किया जा रहा है। घरेलू मैदान पर सितारों से सजी यूपी की टीम के आगे जम्मू कश्मीर का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रह था। बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में यूपी की टीम का दबदबा रहा था। 

ओडिशा के मुकाबले के बाद सात जनवरी 2019 को जीजीएम साइंस कालेज में ही राउंड 9 में जेएंडके बनाम झारखंड मैच भी जीजीएम साइंस कालेज के मैदान पर ही होगा। जम्मू में ओडिशा और झारखंड से होने वाले आगामी मैचों में राज्य की टीम का प्रदर्शन रणजी ट्राफी में उसके भविष्य को तय करने में भी अहम रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें