एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में रणजी ट्रॉफी के एलीट ग्रुप में हिमाचल और बड़ौदा का मैच 19 जनवरी से शुरू होगा। शुक्रवार को मेहमान टीम बड़ौदा के खिलाड़ियों ने जमकर अभ्यास किया। हिमाचल के खिलाड़ियों ने भी अभ्यास में पसीना बहाया। बड़ौदा की टीम कप्तान कुणाल पांड्या की अगुवाई में हिमाचल के खिलाफ मैदान में उतरेगी। इसके अलावा टीम में अनुभवी यूसुफ पठान भी शामिल हैं। वहीं, मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक 20 से 22 जनवरी तक धर्मशाला में बारिश होने का अनुमान है।