फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणजी ट्रॉफी 2018: पुनीत के शतक से मजबूत स्थिति में पहुंचा मेघालय, बनाए 294 रन

Thu, 06 Dec 2018 08:56 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
रणजी ट्रॉफी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पुनीष बिष्ट के 154 और योगेश नागर के 91 रनों की बदौलत मेघालय ने पहले दिन के खेल समाप्त होने तक पांच विकेट खोकर 294 रन बना लिए हैं। वहीं गुरिंदर सिंह 22 और अभय नेगी 7 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

विज्ञापन


रायपुर स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में बृहस्पतिवार से शुरू हुए रणजी मुकाबले में पहला मैच उत्तराखंड और मैच मेघालय बीच हुआ। उत्तराखंड ने टॉस जीतकर मेघालय को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पहले खेलने उतरी मेेघालय की टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही।

ओपनर बल्लेबाज आरआर बिस्वा और स्वरजीत दास 1-1 रन बनाकर पवेलियन लौैट गए। तीसरे नबंर पर बल्लेबाजी के लिए आए जेजे लमारे भी 10 रना बनाकर चलते बने। एक समय टीम का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर केवल 27 रन था।

विज्ञापन

टीम में करनवीर कौशल की वापसी

इसके बाद पुनीत बिष्ट और योगेश नागर ने सूझबूझ से बल्लेबाजी कर पारी को संभाला। दोनों के बीच 196 रनों की साझेदारी हुई। दिन का खेल खत्म होने तक मेघालय ने पांच विकेट खोकर 294 रन बोर्ड पर लगा दिए हैं। वहीं, उत्तराखंड की ओर से गेंदबाजी में सन्नी राणा और डीके शर्मा ने दो-दो व दीपक धपोला एक विकेट लेने में सफल रहे।

दूसरे सत्र में नहीं मिले विकेट
उत्तराखंड के गेंदबाजों को पहले सत्र में तो तीन विकेट जल्द मिल गए, लेकिन दूसरे सत्र में गेंदबाजों ने निराश किया। हालांकि अंतिम सत्र में भी उत्तराखंड ने दो महत्वपूर्ण विकेट चटकाए।

उत्तराखंड को करनी होगी वापसी
दूसरे दिन के पहले ही सत्र में उत्तराखंड को वापसी करनी होगी। मेघालय को ऑलआउट करने के लिए उत्तराखंड को पांच विकेट चटकाने की जरूरत है। ऐसे में खेल शुरू  होते ही उत्तराखंड को मेघालय पर हावी होना होगा।

बीसीसीआई के एक्टिंग प्रेसिडेंट सीके खन्ना कल दून में 

 बीसीसीआई के एक्टिंग प्रेसिडेंट सीके खन्ना शुक्रवार को दून में होंगे। ऐसा पहली बार होगा कि बीसीसीआई के एक्टिंग प्रेसिडेंट देहरादून पहुंचेंगे और उत्तराखंड का मैच भी देखेंगे। सूत्रों की मानें तो वं उत्तराखंड का मैच देखने के बाद खिलाड़ियों सेे भी मिलेंगे। हालांकि इससे पहले बीसीसीआई के रत्नाकर सेट्टी, राहुल जौहरी और सबा करीम देहरादून पहुंच चुके हैं। 

दोनों टीमें इस प्रकार हैं 

उत्तराखंड : रजत भाटिया कप्तान, विनीत सक्सेना, मलोलन रंगराजन, करनवीर कौशल, वैभव सिंह पंवार, वैभव भट्ट, सौरभ रावत विकेटकीपर, मयंक मिश्रा, शिवम खुराना, सन्नी कश्यप, गिरीश रतूड़ी, कार्तिक जोशी, दीपक धपोला, सन्नी राणा, धनराज शर्मा। 

मेघालय : जैसन जे लामारे कप्तान, पुनीत सिंह बिष्ट विकेटकीपर, दीपू संगमा, लक्ष्मण, गुरिंदर सिंह, चेंगकाम संगमा, योगेश नागर, अभय नेगी, टेंगच संगमा, लखन सिंह, बिजॉय डेय, डब्ल्यू अल्लमबोक, आदित्य सिंघानिया, राज बिस्वा, स्वरजीत दास।  

क्रिकेट स्टेडियम में फ्री में उठाएं मैच का लुत्फ
बृहस्पतिवार से शुरू होने वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में रणजी मैच में दर्शकों की एंट्री फ्री रहेगी। इस बीच टीम उत्तराखंड का हौसला बढ़ाने के लिए दर्शक स्टेडियम में आ सकते हैं। दून स्पोर्ट्स एरिना के जनसंपर्क अधिकारी मानव भंडारी ने बताया कि थानोे रोड की तरफ वाला मुख्य गेट दर्शकों के लिए खुला रहेगा। दर्शक मैच का लुत्फ फ्री में उठा सकते हैं। 
विज्ञापन

उत्तराखंड की बेटियों ने लगाई जीत की हैट्रिक

उत्तराखंड की बेटियों ने भुवनेश्वर में चल रही महिला सीनियर वन डे लीग में नागालैंड पर 48 रनों की जीत के साथ जीत की हैट्रिक लगाई है। मेघा सैनी की शानदार अर्द्धशतकीय पारी 72 रन और कंचन परिहार के 40 रनों की बदौलत टीम ने पहले बोर्ड पर छह विकेट के नुकसान पर 213 रन लगाए। फिर गेंदबाजी में रेखा ने तीन और मधवाल व राधा के दो-दो विकेट के दम पर नागालैंड को 48 रनों से हराया।

इससे पहले उत्तराखंड ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 214 रनों का लक्ष्य नागालैंड को दिया। 214 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नागालैंड टीम नौ विकेट खोकर 165 रन ही बना सकी। उत्तराखंड की ओर से बल्लेबाजी में सर्वाधिक रन मेघा सैनी ने बनाए। इसके अलावा कंचन परिहार ने 40, मनीषा प्रधान ने 38 व कप्तान प्रीती भंडारी ने 18 रनों का योगदान दिया। ममता कोठियाल छह, राधा चंद ने सात व मधवाल ने चार रनों की पारी खेली। नागालैंड की गेंदबाज रूपसेना ने दो, राखी व एम सौजन्या ने एक-एक विकेट हासिल किए। नागालैंड की ओर से जेहन ने 58 रन बनाए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें