फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणजी ट्रॉफी में विनीत और रजत के दोहरे शतक से हिला मेघालय, बना दिया एक और नया रिकॉर्ड

Sun, 09 Dec 2018 09:38 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विनीत सक्सेना/रजत भाटिया
विज्ञापन

इन दो क्रिकेटरों की धुंआधार बल्लेबाजी देख सबके होश उड़ गए। विनीत सक्सेना के 202 और रजत भाटिया के 212 रनों की नाबाद पारी की बदौलत उत्तराखंड ने तीसरे दिन का खेल स्टंप्स होने तक चार विकेट के नुकसान पर 491 रन बना लिए हैं।

विज्ञापन

वहीं, तीसरे दिन उत्तराखंड का एक भी बल्लेबाज आउट नहीं हुआ। पहली पारी में मेघालय को 311 रन पर समेट कर टीम ने तीसरे दिन तक 491 रन बनाकर 180 रनों की लीड प्राप्त कर ली है। बल्लेबाज विनीत और रजत के बीच 399 रनों की साझेदारी हो गई है।

उत्तराखंड के लिए यह पहला अवसर है जब दो बल्लेबाजों ने एक ही पारी में दोहरे शतक लगाए हों। मेघालय के साथ चल रहे मैच में पहले रजत भाटिया ने दोहरा शतक पूरा किया। इसके बाद ओपनर बल्लेबाज विनीत सक्सेना ने दोहरा शतक लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

180 रनों की लीड के साथ मजबूत स्थिति में उत्तराखंड

रायपुर स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में उत्तराखंड और मेघालय के बीच चल रहे रणजी ट्रॉफी मुकाबले में तीसरे दिन का खेल शनिवार को शुरू हुआ। शुक्रवार को अविजित बल्लेबाज विनीत सक्सेना ने 62 और रजत भाटिया ने 54 रनों से आगे खेलना शुरू किया। दोनों ने सूझबूझ से बल्लेबाजी करते हुए पहले शतक और फिर दोहरे शतक लगाकर उत्तराखंड को मजबूत स्थिति में ला खड़ा किया। दूसरे दिन के खेल में 92 रनों पर चार बल्लेबाजों के आउट हो जाने के बाद विनीत और कप्तान रजत ने पारी को संभाला था।

उत्तराखंड की पारी शुरुआत में लड़खड़ाई। फिर विनीत सक्सेना और रजत भाटिया ने मिलकर शानदार बल्लेबाजी करते हुए पारी को आगे बढ़ाया। तीसरे दिन की समाप्ती तक उत्तराखंड ने चार विकेट पर 491 रन बनाकर मजबूत स्थिति प्राप्त की। इसके साथ ही पहली पारी में मेघालय को 311 रन पर समेट कर उत्तराखंड ने 180 रनों की लीड बना ली है।

तीसरे दिन नहीं गिरा कोई विकेट
पहले दिन चार, दूसरे दिन दस और तीसरे दिन कोई भी विकेट नहीं गिरा। शुक्रवार के अविजित बल्लेबाज विनीत सक्सेना और रजत भाटिया ने मिलकर तीसरे दिन पूरे 90 ओवर खेले। दोनों ने मिलकर न केवल टीम को मुसीबत से निकाला, बल्कि तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम को 180 रनों की लीड भी दिलाई। वहीं, दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर 399 रनों की साझेदारी का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें