सौरभ ने रणजी ट्रॉफी में दोहरा शतक जड़ने वाले पहले उत्तराखंडी बल्लेबाज के रूप में रिकॉर्ड बुक में नाम दर्ज कराया है। सौरभ 381 गेंदों में 220 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद वैभव भट्ट ने मलोलन रंगराजन के साथ 29, दीपक धपोला के साथ 20 और धनराज शर्मा के साथ 49 रनों की साझेदारी की।
धनराज शर्मा ने 37 गेंदों में 23 रन बनाए। वैभव भट्ट 275 गेंदों में नाबाद 152 और सनी राणा ने 14 गेंदों में नाबाद 11 रन बनाए। सिक्किम के ईश्वर चौधरी ने 105 रन देकर चार और बीबी शर्मा व मिलिंद ने दो-दो विकेट लिए।
टीम उत्तराखंड के कप्तान रजत भाटिया ने बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में भी हाथ दिखाए और दो बल्लेबाजों को आउट कर पवेलियन भेजा। दीपक धपोला ने ओपनर फैजान खान को बिना खाता खोले ही पवेलियन भेज दिया। इसके बाद रजत भाटिया ने आशीष थापा को नौ और पल्जर को शून्य पर एलबीडब्ल्यू ऑउट किया।
ओपनर निलेश लमिछाने 59 गेंदों में 23 और मिलिंद 18 गेंदों में 12 रन बनाकर नाबाद लौटे। उत्तराखंड के रजत भाटिया ने दो रन देकर दो और दीपक धपोला ने 14 रन देकर एक विकेट चटकाया।