अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में हिमाचल और मुंबई के बीच तीसरे दिन का खेल भी खराब मौसम ने धो दिया। बुधवार को मुकाबले में एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। पहले दिन मुंबई की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 75 ओवर में पांच विकेट खोकर 372 रन बनाए हैं।
बुधवार सुबह मौसम साफ होने के कारण मैदान पर डाले गए कवर तो हटाए गए लेकिन मैदान गीला होने के कारण मैच शुरू नहीं हो सका। इससे पहले मंगलवार को भी भारी बारिश के कारण मैच नहीं हो सका था। लगातार हो रही बारिश के कारण अब इस मैच के बेनतीजा रहने की संभावनाएं बन गई हैं। वीरवार को बचे एकमात्र दिन में मैच का कोई नतीजा निकल पाना संभव नहीं है।