फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणजी का रण: धर्मशाला में बारिश ने रोका हिमाचल-बड़ौदा का मैच

Tue, 21 Jan 2020 07:55 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
युसूफ पठान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बारिश के चलते एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में रणजी ट्रॉफी के एलीट ग्रुप के मैच में तीसरे दिन एक भी गेंद नहीं फेंकी गई। हिमाचल और बड़ौदा के बीच चल रहे मैच में मंगलवार को टीमें स्टेडियम में तो आईं, लेकिन मौसम खराब होने के कारण मैच शुरू नहीं हो पाया। मौसम की बेरुखी के चलते दोनों टीमें मायूस लौट गईं। बता दें कि हिमाचल की टीम ने पहली पारी में 496 रन बनाए हैं। जवाब में बड़ौदा की टीम ने दो विकेट के नुकसान पर 150 रन बना लिए हैं। बुधवार को मैच का अंतिम दिन होगा, ऐसे में मैच का परिणाम आना अब मुश्किल है। तय है कि हिमाचल और बड़ौदा का यह मैच ड्रॉ होगा। 

विज्ञापन


27 से शुरू होगा इस सीजन का अंतिम मुकाबला
- एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में रणजी ट्रॉफी के इस सीजन का अंतिम मुकाबला 27 से 30 जनवरी तक होगा। इस मैच में मेजबान हिमाचल रणजी ट्रॉफी की पूर्व चैंपियन मुंबई के खिलाफ मैदान में उतरेगा। इस बार धर्मशाला को रणजी ट्रॉफी के चार मैच की मेजबानी करने का मौका मिला था।

विज्ञापन

बड़ौदा ने बनाए पांच विकेट पर 206 रन 

अटल बिहारी वाजपेई क्रिकेट स्टेडियम नादौन में मंगलवार को कर्नल सीके नायडू अंडर 23 प्रतियोगिता के अंतर्गत हिमाचल व बड़ौदा के मध्य मुकाबला आरंभ हुआ। बड़ौदा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रथम दिन का खेल समाप्त होने तक 71 ओवर में 5 विकेट पर 206 रन बना लिए हैं।

जिसमें करण पटेल ने 59, शिलोक देसाई नाबाद 57 तथा शिवालिक ने नाबाद 5 रनों का योगदान दिया। हिमाचल की ओर से गेंदबाजी करते हुए विपन, आयुष तथा कपिल ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें