फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर बुशहर: अमेरिका में पनेल गांव की मोनिका ने बाक्सिंग में जीता स्वर्ण पदक

Mon, 07 Jul 2025 12:16 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर

सार

 ननखड़ी तहसील के पनेल गांव की मुक्केबाज मोनिका नेगी ने अमेरिका के बर्मिंघम में आयोजित अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। 
विज्ञापन
मोनिका ने बाक्सिंग में जीता स्वर्ण पदक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिमला जिले के ननखड़ी तहसील के पनेल गांव की मुक्केबाज मोनिका नेगी ने अमेरिका के बर्मिंघम में आयोजित अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने ऑल इंडिया पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड की भारतीय पुलिस टीम की ओर से प्रतियोगिता में भाग लिया।

विज्ञापन


बर्मिंघम में 26 जून से 6 जुलाई तक विश्व पुलिस खेल 2025 का आयोजन किया गया। बॉक्सिंग के 81 किलोग्राम कैटेगरी के फाइनल में मोनिका ने यूएसएजीई की बॉक्सर को 5-0 से पराजित किया। मोनिका नेगी भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल में कार्यरत हैं।

मोनिका नेगी इससे पहले भी बॉक्सिंग में कई पदक जीतकर रामपुर और हिमाचल का नाम रोशन कर चुकी हैं। वे मुक्केबाजी में राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल का कई बार प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। मोनिका नेगी ने दो बार राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान हासिल किया है और पंजाब के जालंधर में आयोजित ऑल इंडिया विश्वविद्यालय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भी कांस्य पदक जीता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें