नॉर्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप देहरादून में बैजनाथ के मंधोल निवासी राजीव राणा (मंजू) ने गोल्ड मेडल जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। राजीव ने बताया कि इससे पूर्व भी वह कई प्रतियोगिताओं में भाग ले चुके हैं।
राजीव राणा ने बताया कि वह दिल्ली में होने वाली नेशनल गेम्स के लिए अभ्यास कर रहे हैं। राजीव ने बताया कि बैजनाथ हल्के से कई युवा सेना में देश की सेवा कर रहे हैं।
लेकिन, इलाके में खेलों के लिए कोई भी कोचिंग अकादमी नहीं है। युवा बच्चों को बाहरी राज्यों का रूख करना पड़ रहा है। बैजनाथ में खिलाडियों के लिए एक अच्छे कोचिंग अकादमी की बहुत आवश्यकता है।