फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ को हराकर रेलवे गोरखपुर की टीम बनी बास्केटबाल चैंपियन

Thu, 25 Oct 2018 05:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
बास्केटबॉल खेलते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

फिरोजाबाद में दाऊदयाल महिला महाविद्यालय एजुकेशनल सोसायटी के तत्वावधान में गोपाल चंद्र की स्मृति में गुरुवार को चतुर्थ राज्यस्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला गोरखपुर-लखनऊ के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में रेलवे गोरखपुर की टीम ने चैंपियनशिप पर कब्जा जमा लिया।      

विज्ञापन

फाइनल रेलवे गोरखपुर एवं सुरक्षा बल लखनऊ के बीच में खेला गया। इसमें गोरखपुर की टीम ने जीत हासिल की। सभी मैचों के रैंकिंग में गोरखपुर ने 85 अंक हासिल कर चैंपियनशिप पर कब्जा किया। वहीं 65 अंकों के साथ सुरक्षा बल लखनऊ की टीम चैंपियनशिप में दूसरे स्थान पर रही। सभी मैच में आगरा की टीम के 55 अंक रहे। आगरा की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया।
      
समापन समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती और गोपाल चंद्र की प्रतिमा पर मुख्य अतिथि एसडीएम देवेंद्र सिंह, प्राचार्या डा. विनीता गुप्ता ने माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलित कर किया। संयोजन संध्या चतुर्वेदी ने किया। संचालन डा. माधवी सिंह ने किया। डा. नूतन राजपाल ने कमेंट्रेटर की भूमिका निभाई। 
विज्ञापन


बास्केटबॉल एसोसिएशन टेक्निकल कमेटी के चेयरमैन  सीएम खान, विजय शर्मा, डा. रेनू सिंह, डा. रजनी बंसल, डा. निशा अग्रवाल, डा. इंद्रा गुप्ता, डा. विनीता यादव, डा. रंजना राजपूत, डा. प्रेमलता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें