फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट ट्रॉफी पर पुनीत एकादश का कब्जा,18 टीमों ने लिया भाग

Tue, 18 Jun 2019 06:04 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

फ्रेंडस क्लब पांवटा के प्रथम डे-नाइट नॉर्थ जोन क्रिकेट कप-2019 का समापन हो गया। प्रतियोगिता में हिमाचल, उत्तराखंड और हरियाणा की 18 टीमों ने भाग लिया। फाइनल में पुनीत एकादश ने फ्रेंड्स क्लब को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। 

विज्ञापन


समापन पर मुख्य अतिथि एनपीएस सहोता ने कहा कि युवा वर्ग नशे से दूर रहें। खेलकूद तथा शिक्षा में अग्रणी रहें। विजेता टीम पुनीत एकादश को 11000 और ट्रॉफी, जबकि उप विजेता रहे फ्रेंड्स क्लब को 5100 व ट्रॉफी दी गई।

आयोजक मोहम्मद अरशद, जाफर अली और अशरफ ने कहा कि युकां नेता अवनीत लांबा ने दो दिवसीय क्रिकेट कप प्रतियोगिता का शुभारंभ किया था। प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों की 18 टीमों ने भाग लिया था।
विज्ञापन


सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन के पूर्व अध्यक्ष बलजीत सिंह नागरा, इंद्रजीत सिंह मिक्का, डॉ. वीके लवानिया, सुशील गुप्ता, समीर शर्मा, बलविंद्र सिंह, साजिद हाशमी, गुरमीत सिंह, सचिन, मोहम्मद अरशद, जाफर अली, शाहरुख खान, मंजीत सिंह, अशरफ अली, अश्वनी, सनी, रोबिन, सद्दाम और नरेश कुमार मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें