बास्केटबॉल खेलती कॉलेज की छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर के छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय की अन्तर महाविद्यालय महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता का खिताब पीपीएन कॉलेज ने डीजी कॉलेज को हराकर जीता। ग्रीनपार्क में हुई प्रतियोगिता में जागरण कॉलेज को तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। डीएवी कॉलेज के प्राचार्य डा. अमित कुमार श्रीवास्तव ने विजेता व उप विजेता टीम को पुरस्कार दिया। इस मौके पर डा. राजीव कुमार, डा. चंदन शाहू, डा. मृत्युंजय सिन्हा, डा. राम प्रकाश, डा. सुनील कुमार, डा. यतींद्र सिंह आदि मौजूद थे।