फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदर्श क्लब और विजय स्पोर्टिंग ने जीते मैच

Mon, 08 Oct 2018 08:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
कानपुर के पालिका स्टेडियम में चल रही सिटी क्लब सीनियर फुटबॉल लीग के अंतर्गत खेले गए मैचों में विजय स्पोर्टिंग और आदर्श क्लब ने जीत दर्ज की। कानपुर फुटबॉल संघ की ओर से आयोजित लीग में बी डिवीजन में आदर्श क्लब और एचएएल स्पोर्ट्स क्लब के बीच मुकाबला हुआ। खेल के पहले हाफ में आदर्श क्लब के स्ट्राइकर पदम ने 17वें व 24वें मिनट में दो गोल कर टीम को 2-0 की बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ में एचएएल की टीम एक ही गोल कर सकी। वहीं, ए डिवीजन में आईआईटी और विजय स्पोर्टिंग के बीच मुकाबला खेला गया। पहले हाफ में दोनों ही टीमों ने काफी प्रयास किए पर गोल नहीं कर सके। दूसरे हाफ में विजय स्पोर्टिंग ने तीन गोल कर टीम को 3-0 से जीत दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें