फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुबई में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी सोलन की पूनम वर्मा

Sat, 12 Jan 2019 02:24 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

शरीर ने भले ही दिव्यांग बनाया हो और कद महज दो फीट हो, लेकिन 75 प्रतिशत दिव्यांग पैरा खिलाड़ी पूनम वर्मा के हौसले कद से कहीं बड़े हैं। इन्हीं हौसलों के बूते उन्होंने पैरा खेलों में अपनी धाक जमा ली है।

विज्ञापन


पूनम वर्मा शॉटपुट में गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं। पिछले तीन साल से लगातार विदेश में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। पूनम जल्द दुबई में विश्वस्तरीय पैरा खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी।

पिछले दिनों दिल्ली के जवाहर लाल स्टेडियम में हुए ट्रायल में पूनम का चयन शॉटपुट और डिस्कस थ्रो के लिए हुआ है। पूनम के अलावा प्रदेश के दो अन्य दिव्यांग खिलाड़ी सिरमौर के विरेंद्र सिंह 800 और 1500 मीटर दौड़ और ऊना के निशाद कुमार का चयन ऊंची कूद स्पर्धा के लिए हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पूनम ने इससे पूर्व देश में कई खिताब जीते

पूनम वर्मा जल्द विश्व पैरा स्पोर्ट्स में हिस्सा लेने दुबई जाएंगी। सोलन जिले से ताल्लुक रखने वाली पूनम ने इससे पूर्व देश में कई खिताब जीते हैं। पूनम ने बताया कि वे 2017 में कनाडा और 2018 में इंडोनेशिया के जकार्ता में हुए विश्व पैरा एशियन गेम्स में प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी हैं।

दुबई पूनम का तीसरा विश्वस्तरीय खेल आयोजन होगा। बताया कि उन्हें बचपन से खेलों में रुचि रही है। उनके लिए सब कुछ आसान नहीं था। एक तो लड़की ऊपर से दिव्यांग दोनों उनके रास्ते की बड़ी रुकावट रहीं।

परिवार का साथ और दोस्तों से मिली हौसलाअफजाई से वे इस मुकाम तक पहुंची हैं। उनका उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना है। इसके लिए वे हमेशा प्रयासरत रहेंगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें