फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टी-20 वर्ल्ड कप टीम में आगरा की पूनम और दीप्ति को मिली जगह, ये हैं खासियत

Fri, 28 Sep 2018 11:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
क्रिकेटर पूनम यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वेस्ट इंडीज में नौ नवंबर से शुरू हो रहे आईसीसी टी-20 वूमेन्स वर्ल्ड कप के लिए शुक्रवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी गई। इंडियन वूमेन्स क्रिकेट टीम में आगरा की पूनम यादव और दीप्ति शर्मा को टीम में स्थान मिला है। पूनम और दीप्ति हरमनप्रीत की कप्तानी में खेलेंगी।

विज्ञापन

 
टीम में मंधाना (उप कप्तान), मिताली राज, जेमिमाह रोड्रिंग्स, वेदा कृष्णामूर्ति, दीप्ति शर्मा, तान्या भाटिया (विकेट कीपर), पूनम यादव, राधा यादव, अनुजा पाटिल, एकता विष्ट, हेमलता, अरुंधति आर, मानसी जोशी, पूजा वस्त्राकर शामिल है। वेस्ट इंडीज में टी-20 वूमेंस वर्ल्ड कप नौ से 24 नवंबर तक चलेगा। भारत का पहला मैच नौ नवंबर को न्यूजीलैंड की टीम से होगा। 

दाहिने हाथ की लेग ब्रेक गेंदबाज पूनम यादव अपने क्रिकेट कॅरियर में एक टेस्ट खेली हैं। इस मैच में उन्होंने तीन विकेट लिए थे। वन डे में 23 मैच खेलते हुए पूनम ने 35 विकेट लिए हैं। साथ ही 42 रन बनाए हैं। टी-20 में 23 मैच खेलते हुए पूनम 34 विकेट ले चुकी हैं। 27 साल की पूनम ने पांच अप्रैल सन 2013 को बांग्लादेश के खिलाफ अपना पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्रिकेटर दीप्ती शर्मा। - फोटो : अमर उजाला
21 साल की ऑल राउंडर दीप्ती शर्मा बाएं हाथ की बल्लेबाज और दाएं हाथ की ऑफ स्पिन गेंदबाज हैं। अभी तक उनका टेस्ट मैच में पदार्पण नहीं हुआ है। वन डे में 30 मैच खेलते हुए दीप्ती ने 961 रन बनाए हैं। इनमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं।

उनका सर्वाधिक स्कोर 188 रन रहा है। साथ ही वह वन डे में 40 विकेट ले चुकी हैं। उन्होंने पांच टी-20 मैच खेले हैं। पांच टी-20 में वह पांच विकेट ले चुकी हैं। साथ ही 37 रनों का योगदान दे चुकी हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें