क्रिकेटर दीप्ती शर्मा।
- फोटो : अमर उजाला
21 साल की ऑल राउंडर दीप्ती शर्मा बाएं हाथ की बल्लेबाज और दाएं हाथ की ऑफ स्पिन गेंदबाज हैं। अभी तक उनका टेस्ट मैच में पदार्पण नहीं हुआ है। वन डे में 30 मैच खेलते हुए दीप्ती ने 961 रन बनाए हैं। इनमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं।
उनका सर्वाधिक स्कोर 188 रन रहा है। साथ ही वह वन डे में 40 विकेट ले चुकी हैं। उन्होंने पांच टी-20 मैच खेले हैं। पांच टी-20 में वह पांच विकेट ले चुकी हैं। साथ ही 37 रनों का योगदान दे चुकी हैं।