इंटर पालीटेक्निक ‘वार्षिक स्पोर्ट्स मीट’ के चौथे खेल प्रतियोगिताओं में क्रिकेट, टेबल टेनिस, वालीबाल, रंगोली, कैरम खेल प्रतियोगिता हुई। पालीटेक्निक कालेज बिक्रम चौक की ओर से खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।
क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल में जीपी जम्मू द्वारा 10 विकट से मैच जितने के बाद फाइन की राह साफ हो गई है। फाइनल मैच जीपी किश्तवाड़ और जीपी जम्मू के बीच होगा। दूसरे सेमीफाइनल में जीपी जम्मू ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर जीपी उधमपुर को मात दी।
वहीं, टेबल टेनिस के प्रतियोगिता के विजेता जीपी उधमपुर के आरयन गुप्ता और उप विजेता जीपी जम्मू के विशाल डोगरा और पारव भहल रहे। वाली बाल प्रतियोगिता में जीपी डोडा ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जीपी उधमपुर को 25-16, 25-16, और 25-12 से हरा कर प्रतियोगिता अपने नाम की। कैरम प्रतियोगिता को जीपी जम्मू ने अपने नाम किया।