पुलिस मैदान धर्मशाला में शुरू हुई 51वीं पुलिस स्पोर्ट्स एंड ड्यूटी मीट का पहला दिन सेंट्रल यूनिट के नाम रहा। पहले दिन वॉलीबाल, बास्केटबाल, हैंडबाल, फुटबाल, कबड्डी, दौड़ स्पर्धा, लांगजंप, ट्रिपल जंप, शॉटपुट और रिले दौड़ स्पर्धाओं का आयोजन हुआ।
मीडिया संयोजक आईपीएस बिमल गुप्ता ने बताया कि सेंट्रल यूनिट की विभिन्न टीमों ने बास्केटबाल, हैंडबाल, फुटबाल और कबड्डी प्रतियोगिता में जीत दर्ज की। वॉलीबाल टीम को दोनों मैचों में पराजय का सामना करना पड़ा। सेंट्रल रेंज और साउथ रेंज की टीमों का प्रदर्शन भी उम्दा रहा। मेजबान टीम नार्दर्न रेंज ने पहले दिन हैंडबाल और फुटबाल के मैच में जीत दर्ज की, जबकि वॉलीबाल का मुकाबला साउथ रेंज से तीनों सेटों में हार मिली।
किसे कहां मिली जीत
वॉलीबाल : पहले दिन वॉलीबाल के तीन मुकाबले खेले गए। साउथन रेंज ने सेंट्रल यूनिट को 3-1 व नार्दर्न रेंज को 3-0 से मात दी। सेंट्रल रेंज ने सेंट्रल यूनिट को 3-0 से हराया। महिलाओं के वॉलीबाल मैच में सेंट्रल रेंज ने मेजबान महिला टीम को 2-0 से हराया।
बास्केटबाल : पहले दिन तीन मैच खेले गए। सेंट्रल यूनिट ने साउथ रेंज को 50-19, सेंट्रल रेंज ने साउथ रेंज को 50-23 और सेंट्रल रेंज ने नार्दर्न रेंज को 50-35 से मात दी।
हैंडबाल : हैंडबाल के तीन मैच खेले गए। नार्दर्न रेंज ने साउथ रेंज को 19-18, सेंट्रल यूनिट ने साउथ रेंज को 28-20 और सेंट्रल यूनिट ने दूसरे मैच में सेंट्रल रेंज को 20-16 से हराया।
फुटबाल : फुटबाल के भी तीन मैच खेले गए। सेंट्रल रेंज और सेंट्रल यूनिट के बीच खेला गया मैच टाई रहा। सेंट्रल यूनिट ने साउथ रेंज को 2-0 और नार्दर्न ने सेंट्रल रेंज को 2-0 से हराया।
कबड्डी : पहली बार मैट पर हो रही कबड्डी के मैचों में भी रोमांच देखने को मिला। पहले मैच में साउथ ने सेंट्रल रेंज को 8 अंकों से हराया। सेंट्रल ने सेंट्रल रेंज को 35 और सेंट्रल ने मेजबान नार्दर्न रेंज को 19 अंकों से हराया।
200 मीटर दौड़ में भानू प्रकाश
200 मीटर दौड़ में भानु प्रकाश प्रथम, हरीश कुमार द्वितीय और संदीप तृतीय। महिलाओं की 800 मीटर में मधु प्रथम, ज्योति द्वितीय और रजनी तृतीय। 100 मीटर में पूजा प्रथम, रोहिनी द्वितीय और साक्षी तृतीय। लांगजंप में पूजा, रजनी और नैंसी प्रथम, द्वितीय व तृतीय। पुरुषों के ट्रिपल जंप में हरीश प्रथम, भानु द्वितीय और संदीप तृतीय, शॉटपुट में अशोक प्रथम, रमेश द्वितीय व ईशान तृतीय।
महिलाओं के शॉटपुट में डोली प्रथम, पूजा द्वितीय व सीमा तृतीय। पुरुषों की 1600 मीटर रिले दौड़ में सेंट्रल यूनिट के चेतन, संदीप, शिवम और रंणजीत ने पहला स्थान पाया। नार्दर्न रेंज के राकेश, अंकज कुमार, ऋषभ और किशोरी की टीम द्वितीय व सेंट्रल रेंज के सचिन, राजकुमार, सुमिंद्र और सतपाल ने तृतीय स्थान पाया।