फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झंडा लेकर पहुंचे अति उत्साहित क्रिकेट प्रेमियों का डंडा जब्त

Tue, 06 Nov 2018 11:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
झंडा लेकर पहुंचे क्रिकेट प्रेमी
विज्ञापन

टी-20 मुकाबले को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था थी। स्टेडियम के पांचों प्रवेशद्वार की ओर जाने वाले हर मार्ग पर लगे बैरियर पर पुलिस व अर्धसैनिक बलों के जवान तैनात थे। इस दौरान तिरंगा लहराते हुए स्टेडियम की तरफ बढ़ रहे दर्शकों को झंडा लेकर प्रवेश की इजाजत दे दी गई, लेकिन डंडा जब्त कर लिया गया। 

विज्ञापन


स्टेडियम से 10 किमी की परिधि में सुरक्षा घेरा बनाया गया था, जो स्टेडियम की तरफ बढ़ने पर और कसा था। बैरियरों पर मौजूद अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिसकर्मी चेकिंग कर रहे थे। स्टेडियम में ध्वनि विस्तारक यंत्र, धार्मिक व राजनैतिक बैनर-पोस्टर, बैग आदि ले जाने पर प्रतिबंध के चलते स्टेडियम की ओर बढ़ रहे प्रत्येक व्यक्ति पर नजर थी।

विज्ञापन

झाड़ियों में बैग फेंक मैच देखने गए 

स्टेडियम में बैग आदि ले जाने पर प्रतिबंध की जानकारी न होने के चलते कई लोगों को परेशानी हुई। बैग में कपड़े आदि लेकर आए लोगों ने चार पहिया वाहन वाले परिचितों को तलाशा। ऐसे भी लोग थे, जिन्होंने चेकिंग बैरियर से कुछ दूरी पर कपड़े व अन्य छिटपुट सामान से भरे बैग झाड़ियों में फेंक दिए। पुलिसकर्मियों को बताया कि मैच समापन पर बैग उठा ले जाएंगे।
 
शहीद पथ पर संदिग्ध बैग से बेखबर रही पुलिस 
क्रिकेट प्रेमियों की भीड़ से शहीद पथ पर जाम लगा था। दोनों टीमों के आने की तैयारी थी। इस दौरान स्टेडियम के सामने शहीद पथ के दूसरी तरफ झाड़ियों में संदिग्ध बैग से पुलिस बेखबर थी। मातृ सुरक्षा अस्पताल के पास लावारिस पड़े बैग की फोटो वायरल होने पर अफसरों ने जांच कराई। उसमें कपड़े व कुछ अन्य सामान था। पुलिसकर्मियों को उसके मालिक का पता लगाने के आदेश दिए गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें