कानपुर: रणजी कैंप में शुक्रवार को भी 35 खिलाड़ियों ने अभ्यास मैच खेला। 100 ओवर के मैच में हर बॉलर को 15 ओवर गेंदबाजी कराई गई। इस दौरान कैमरे से हर खिलाड़ी के प्रदर्शन पर नजर रखी गई। सिलेक्शन कमेटी के सदस्यों ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर रखी। आउट होने वाले बल्लेबाजों को बॉलिंग मशीन से 200 गेंदें खिलवाई गईं। रणजी मैच के लिए 15 खिलाड़ियों की टीम चुनी जानी है। यह टीम एक से चार नवंबर तक गोवा की टीम से रणजी मैच खेलेगी।
कैंप में कोच मंसूर अली व जसविंदर सिंह खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के टिप्स दे रहे हैं। सिलेक्शन कमेटी के चेयरमैन गोपाल शर्मा, उबैद कमाल, मृत्युंजय त्रिपाठी, केएल तेजवानी, मनोज सिंह भी खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर रखे हैं। बॉलिंग व बैटिंग के साथ फिल्डिंग बेहतर करने पर जोर दिया जा रहा है। कोच मंसूर अली ने बताया कि सभी खिलाड़ियों को ज्यादा से ज्यादा अभ्यास कराया जा रहा हैं, ताकि मैच के दौरान वह अच्छा प्रदर्शन दिखा सके।