फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई ईस्ट जोन स्केटिंग चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Sun, 30 Sep 2018 11:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
सीबीएसई ईस्ट जोन स्केटिंग चैंपियनशिप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा में सीबीएसई ईस्ट जोन स्केटिंग चैंपियनशिप के सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल, बरौली अहीर पर अंतिम दिन संघर्षपूर्ण मुकाबले हुए। प्रतियोगिता के अंतिम दिन अंडर-8, अंडर-10, अंडर-12, अंडर-14, अंडर-16 और अंडर-19 में इनलाइन 1000 मीटर की प्रतियोगिता आयोजित की गई। 

विज्ञापन


चैंपियनशिप के अंतिम दिन मुख्य अतिथि भारतीय ओलंपिक फेडरेशन के कोषाध्यक्ष आनंदेश्वर पांडे रहे। विशिष्ट अतिथि एसजीएफआई के सह सचिव कन्हैया गुर्जर, हरि सिंह यादव, रीनेश मित्तल, प्रदीप श्रोत्रिया रहे। अतिथियों का स्वागत सेंट एंड्रूज स्कूल के प्रबंध निदेशक डॉ. गिरधर शर्मा ने किया।

इस अवसर पर स्कूल के विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। स्कूल की प्रबंध निदेशिका अपूर्वा शर्मा ने धन्यवाद दिया। प्रतियोगिता के दौरान अप्सा के
विज्ञापन

अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता, डॉ. जीएस राना, कर्नल अपूर्व त्यागी, रवि सक्सेना, अंकुर गुप्ता, सेंट एंड्रूज स्कूल, बरौली अहीर के प्राचार्य राहुल पाराशर,
साहिबा खान, आलोक वैष्णव आदि उपस्थित रहे।  

अंडर-8 इनलाइन

अंडर-8 इनलाइन 1000 मीटर में बालक वर्ग में सेंट क्लेयर्स स्कूल पहले, सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल दूसरे और सेंट जोसफ स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। बालिका वर्ग में सनबीम स्कूल को पहला और विबग्योर हाईस्कूल को दूसरा स्थान मिला। 

अंडर-10 इनलाइन

अंडर-10 इनलाइन 1000 मीटर में सनबीम स्कूल को पहला, बीडी पब्लिक स्कूल को दूसरा और देहली पब्लिक स्कूल को तीसरा स्थान मिला। बालिका वर्ग में सेंट जोसफ को पहला और सनबीम स्कूल को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। 

अंडर-12 इनलाइन

अंडर-12 इनलाइन 1000 मीटर में बालक वर्ग में माउंट लिट्रा जी स्कूल को प्रथम, सनबीम सनसिटी स्कूल को द्वितीय और सनबीम स्कूल को तीसरा स्थान मिला। बालिका वर्ग में सनबीम स्कूल को पहला और दूसरा व विबग्योर हाईस्कूल को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

अंडर-14 इनलाइन

अंडर-14 इनलाइन 1000 मीटर में बालक वर्ग में सेपहायर इंटरनेशनल स्कूल पहले, देव पब्लिक स्कूल दूसरे और डेफोडल्स पब्लिक स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। बालिका वर्ग में देव पब्लिक स्कूल को पहला और सेंट क्लेयर्स स्कूल को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। 

अंडर-16 इनलाइन

अंडर-16 इनलाइन 1000 मीटर के बालक वर्ग में देव पब्लिक स्कूल पहले, डीपीएस दूसरे और डेफोडिल्स पब्लिक स्कूल तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में सनबीम स्कूल पहले, हेप्पी मॉडल स्कूल दूसरे और सनबीम सनसिटी स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। 

अंडर-19 इनलाइन

अंडर-19 इनलाइन 1000 मीटर के बालक वर्ग में एलेन हाउस पब्लिक स्कूल को पहला, सनबीम इंग्लिश स्कूल को दूसरा स्थान मिला। बालिका वर्ग में हैप्पी मॉडल स्कूल को पहला और सनबीम सनसिटी स्कूल को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें