मेरठ पब्लिक स्कूल में चल रही सीबीएसई की बास्केटबॉल प्रतियोगिता में मंगलवार को खिलाड़ियों ने खूब दम दिखाया। मेरठ के स्कूलों की टीमों ने अपने मैच जीतकर अगले राउंड में प्रवेश किया। सोमवार देर रात हुए बालक वर्ग के मैचों में एस्टर पब्लिक स्कूल ने चौ. छबीलदास पब्लिक स्कूल को 22- 11 से हराया। विद्या धन पब्लिक स्कूल ने निर्मला कान्वेंट स्कूल को 15- 12 से हराया। एसजी पब्लिक स्कूल ने सेंट मेरीज कान्वेंट स्कूल को 22- 09 और एसएनवीपी गर्ल्स ने फादर एंजल्स स्कूल को18- 6 से मात दी।
मंगलवार को हुए मुकाबले में ब्वॉय वर्ग में जेपी पब्लिक स्कूल ने पुलिस मॉडर्न स्कूल को 22-13, माउंट लिट्रा स्कूल ने चिल्ड्रन एकेडमी को 26-2, विजन वैली स्कूल ने समसारा वर्ल्ड एकेडमी 25-22, सिल्वर लाइन स्कूल ने होली चाइल्ड स्कूल को 30-01, कोठारी इंटरनेशनल ने रामाज्ञा स्कूल 41- 29 से हराया। गर्ल्स वर्ग में गुरुकुल द स्कूल ने दिल्ली पब्लिक स्कूल से 15-6 से मुकाबला जीता, डीएलएफ पब्लिक स्कूल ने दयावती मोदी एकेडमी 15-1 से मैच जीता। मयूर स्कूल ने केएल इंटरनेशनल स्कूल को 15- 08, विद्याधन स्कूल ने सेंट जेवियर स्कूल को 16-4, डीपीएस एनटीपीसी ने जेपी पब्लिक स्कूल को 19-2, एमपीएस फॉर गर्ल्स ने आचार्याकुलम स्कूल ने 38-7, बिजनौर पब्लिक स्कूल ने अशोका एकेडमी को 12-00 से और जेबीएम ग्लोबल स्कूल ने केएल इंटरनेशनल स्कूल को 8-5 से हराया। इस दौरान प्रधानाचार्य संजीव अग्रवाल मौजूद रहे।
वहीं नोएडा स्थित माडर्न स्कूल में सीबीएसई इंटर स्कूल नार्थ जोन जूडो चैंपियनशिप हुई। इसमें मेरठ के बीएनजी इंटरनेशनल स्कूल के कक्षा 10 के छात्र अक्षत मुद्गल ने अच्छा खेल दिखाते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया। डायरेक्टर अजय बंसल व अन्य शिक्षकों ने बधाई दी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/