फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदक लेकर लौटे खिलाड़ियों को कॉलेज में किया सम्मानित 

Mon, 29 Oct 2018 07:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बागपत न्यूज
विज्ञापन
दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज और जनता वैदिक कॉलेज में सोमवार को आयोजित समारोह में विवि में हुई प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया। दिगंबर जैन कॉलेज के सी मैदान पर आयोजित समारोह का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह, शारीरिक शिक्षा विभाग अध्यक्ष डॉ. डीसी मौर्य और डॉ. केजी पांडेय ने किया।
विज्ञापन


डॉ. डीसी मौर्य ने बताया कि 26 अक्तूबर को विवि मेें आयोजित एथलेक्टिस प्रतियोगिता में कॉलेज के छात्र रोबिन सिंह तोमर ने 100 मीटर को 10.65 सेकेंड और 200 मीटर दौड़ 22.17 सेकेंड में पूरी कर दो स्वर्ण पदक  जीते। जबकि लोकेंद्र कुमार ने 15 सौ मीटर दौड़ और 20 किमी रेस मेें दो कांस्य पदक जीते।

राबिन का चयन विवि एथलेक्टिस टीम में हुआ। स्वागत करने वालों में डॉ. प्रज्ञात, डॉ. महेश कुमार मुछाल, डॉ. विनोद कश्यप, डॉ. भारती, डॉ. केएस सिंह, राजीव, डॉ. अमित, संजीव पहलवान, संदीप, विपिन, राखी, हिमांशी, गुडिया, कलश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेवी कॉलेज मेें आयोजित समारोह का शुभारंभ डॉ. अरूण सोलंकी ने किया। उन्होंने बताया कि विवि मेें हुई एथलेटिक प्रतियोगिता में कॉलेज के बीए प्रथम वर्ष की छात्रा कशिश तोमर ने हैप्टाथलॉन में पूरे विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। जबकि गोला फेंक मेें महाविद्यालय का दूसरा स्थान रहा। विक्रांत तोमर ने गोला फेंक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्वागत करने वालों में प्राचार्य डॉ. नरेंद्र सिंह, डॉ. मदन पाल, प्रमेंद्र सिंह, डॉ. अरविंद त्यागी, डॉ. साधना तोमर, डीपी सिंह, नगेंद्र आदि रहे।

छात्रों ने गंदगी के विरोध में किया प्रदर्शन
डीजे कॉलेज के सी मैदान पर फैली गंदगी के विरोध में सोमवार को छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा नियमित सफाई न होने से खिलाड़ियों को गंदगी में ही अभ्यास करना पड़ रहा है, लेकिन बार-बार शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।  

इस संबंध में प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह ने कहा नियमित रूप से मैदान पर सफाई कार्य चल रहा है, लेकिन कॉलेज खुलने से पहले व कॉलेज बंद होने के बाद मैदान के आसपास रहने वाले बाहरी युवक यहां पर खेलते हैं और यहां पर गंदगी फैलाते हैं। कई बार छापेमारी कर बाहरी युवकों को चेतावनी देकर छोड़ा गया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें