जेवी कॉलेज मेें आयोजित समारोह का शुभारंभ डॉ. अरूण सोलंकी ने किया। उन्होंने बताया कि विवि मेें हुई एथलेटिक प्रतियोगिता में कॉलेज के बीए प्रथम वर्ष की छात्रा कशिश तोमर ने हैप्टाथलॉन में पूरे विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। जबकि गोला फेंक मेें महाविद्यालय का दूसरा स्थान रहा। विक्रांत तोमर ने गोला फेंक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्वागत करने वालों में प्राचार्य डॉ. नरेंद्र सिंह, डॉ. मदन पाल, प्रमेंद्र सिंह, डॉ. अरविंद त्यागी, डॉ. साधना तोमर, डीपी सिंह, नगेंद्र आदि रहे।
छात्रों ने गंदगी के विरोध में किया प्रदर्शन
डीजे कॉलेज के सी मैदान पर फैली गंदगी के विरोध में सोमवार को छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा नियमित सफाई न होने से खिलाड़ियों को गंदगी में ही अभ्यास करना पड़ रहा है, लेकिन बार-बार शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
इस संबंध में प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह ने कहा नियमित रूप से मैदान पर सफाई कार्य चल रहा है, लेकिन कॉलेज खुलने से पहले व कॉलेज बंद होने के बाद मैदान के आसपास रहने वाले बाहरी युवक यहां पर खेलते हैं और यहां पर गंदगी फैलाते हैं। कई बार छापेमारी कर बाहरी युवकों को चेतावनी देकर छोड़ा गया है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/