फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैंपियन बनने से चूक गई हॉकी हिम अकादमी

Thu, 04 Jul 2019 01:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर सुरेश तोमर, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
PIC - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हॉकी हिम अकादमी हिमाचल की टीम सब जूनियर पुरुष नेशलन हॉकी प्रतियोगिता में चैंपियन बनने से चूक गई। फाइनल में पटियाला ने हॉकी हिम अकादमी को 3-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया। हिम अकादमी प्रतियोगिता की उप विजेता रही। हालांकि, प्रतियोगिता में हॉकी हिम अकादमी की टीम ने खूब चमक बिखेरी। सोमवार को हॉकी हिम टीम ने प्रथम सेमीफाइनल में मेजबान छत्तीसगढ़ को 3-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था।

विज्ञापन


दूसरे सेमीफाइनल में पटियाला ने बंगलूरू को हराकर फाइनल में स्थान बनाया। हॉकी हिम हिमाचल टीम की कोच ललिता तेजवान और टीम मैनेजर मोहित धीमान ने कहा कि  मंगलवार को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में फाइनल हुआ। इसमें पटियाला ने हॉकी हिम टीम को 3-1 से हराया। हॉकी हिम टीम नेशनल स्तर प्रतियोगिता में उप विजेता बनी है।

कोच ने कहा कि फाइनल तक के सफल में अकादमी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लीग मैचों में तेलंगाना को 9-0 से हराया, द मुंबई हॉकी एसोसिएशन लिमिटेड को 2-1, हॉकी मिजोरम को 12-0 से रौंदा। हॉकी उत्तराखंड को 4-2 से हराया। हॉकी कूरग टीम को 5-0 से तथा आंध्रा हॉकी एसोसिएशन को 5-1 से हराकर शानदार खेल दिखाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें