फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर कॉलेज बैडमिंटन में सुंदरनगर को ओवरआल चैंपियन का खिताब

Sun, 07 Oct 2018 10:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

टाउन हाल मंडी में चार दिवसीय इंटर कॉलेज बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन हो गया। समापन पर उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर मुख्यातिथि थे। महिला वर्ग में महाराजा लक्ष्मण सेन महाविद्यालय सुंदरनगर ने ओवरआल चैंपियन का खिताब जीता।

विज्ञापन


सुंदरनगर ने शिमला को 2-0 से पराजित किया। महिला वर्ग में ओशीन शर्मा, दिव्या, मीनाक्षी व शालू ने शानदार प्रदर्शन किया। पुरुष वर्ग में कोटशेरा शिमला ने ऊना को 3-2 से हराकर खिताब अपने नाम किया। इसमें अक्षय, हेमंत नेगी, आर्यन, धर्मेंद्र, अमित और हरीश ने शानदार प्रदर्शन किया।

ऊना कॉलेज उपविजेता रहा। पुरुष और महिला स्पर्धाओं में सोलन कॉलेज तीसरे स्थान पर रहा। सोलन ने मंडी कॉलेज को 2-1 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। मेजबान कॉलेज के प्राचार्य प्रो अनिल ठाकुर ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेश के 34 कॉलेजों से 222 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


पुरुष वर्ग की 32 और महिला वर्ग की 16 टीमें शामिल थीं। इस दौरान डॉ. प्रवीण, डॉ. विनोद, प्रो. लोकेश, रवि राम, सतविंद्र, अमन, अभिनय शर्मा, मनोज, रमेश, अनिल, विनोद, संजीव, राधिका, स्मृति सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें