फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

597 किलो भार उठा हरियाणा के कर्म पाल को पहला स्थान

Sun, 25 Nov 2018 12:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

नॉर्थ जोन पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में शनिवार को सात राज्यों के खिलाड़ियों ने दम दिखाया। धर्मशाला में चल रही तीन दिवसीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन पुरुषों के सीनियर वर्ग के 66 किलोग्राम वर्ग में हरियाणा के कर्म पाल विजेता बने।

विज्ञापन


कर्म पाल ने 597.5 किलो भार उठाकर इस वर्ग में जीत दर्ज करवाई। दूसरे स्थान पर 575 किलोग्राम भार उठाकर हरियाणा के अमित दूसरे और 752.5 किलोग्राम भार उठाकर पंजाब के अमित साधु तीसरे स्थान पर रहे।

प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग के 66 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा के अमित ने 575 किलोग्राम भार उठाकर जीत दर्ज करवाई, जबकि हरियाणा के ही कपिल 487.5 किलोग्राम भार उठाकर दूसरे, उत्तर प्रदेश के अभिषेक ने 437.5 किलो ग्राम भार उठाकर तीसरा स्थान पाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जूनियर में 53 किलोग्राम भार वर्ग में रितिक गुप्ता ने 305 किलो ग्राम भार उठाकर पहला, जम्मूकश्मीर के मुतिब इलाही ने 292.5 किलोग्राम भार उठाकर दूसरा, हिमाचल के दिशांत जंवाल ने 240 किलोग्राम भार उठाकर तीसरा, 59 भार वर्ग सीनियर में 340 किलोग्राम भार उठाकर आदित्य शर्मा पहले, शैलाव जोशी 280 किलोग्राम भार के साथ दूसरे और प्रेम सिंह 200 किलोग्राम भार उठाकर तीसरे स्थान पर रहे। 

74 किलोग्राम भार वर्ग के सीनियर मुकाबलों में उत्तर प्रदेश के संजय बाल्मीकि 520 किलोग्राम भार उठाकर पहले, हरियाणा के रसीद ने 490 किलो भार उठाकर दूसरा, पंजाब के गगनदीप ने 477.5 किलोग्राम भार उठाकर तीसरा, 83 किलोग्राम जूनियर वर्ग में पंजाब के पुनीत कुमार ने 637.5 किलो ग्राम भार उठाकर पहला, हरियाणा के महेश कुमार ने 620 किलोग्राम भार उठाकर दूसरा और उत्तर

प्रदेश के दीपक पटेल ने 497 किलोग्राम भार उठाकर तीसरा स्थान हासिल किया। पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह पठानिया ने बताया कि रविवार को प्रतियोगिता का समापन होगा। इसमें डल्हौजी की विधायक और पंजाब कांग्रेस की प्रभारी आशा कुमारी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगीं, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा करेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें