स्पोर्ट्स एंड कल्चरल क्लब चौपाल की ओर से करवाई गई खेलकूद प्रतियोगिता के वॉलीबाल वर्ग में पंजाब पुलिस विजेता बना है। कबड्डी में हिमाचल सचिवालय की टीम चैंपियन बनी। महिला वर्ग की कबड्डी में स्टेट हॉस्टल बिलासपुर ने साई छात्रावास धर्मशाला को हराया।
महिला वॉलीबाल में साई हॉस्टल ने स्पोर्ट्स हॉस्टल जुब्बल को हराया। इसी के साथ ही 45वीं लेफ्टिनेंट हरी सिंह स्मारक उत्तर भारत खेलकूद प्रतियोगिता (चौपाल उत्सव) का समापन हो गया है।
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर पूर्व खेल मंत्री ठाकुर राम लाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। रविवार रात को स्टार कल्चरल नाइट भी हुई। ठाकुर दास राठी, मोहिंदर राठौर तथा रेशमा शाह ने गीतों से समा बांधा।
मुख्य अतिथि राम लाल ठाकुर ने खेलों को बढ़ावा देने तथा चौपाल में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता करवाने के लिए स्पोर्ट्स क्लब चौपाल के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने प्रतियोगिता के समापन पर विजेता टीमों को इनाम बांटे।
इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर, क्लब के अध्यक्ष रजनीश कीमटा, नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रमोहन ठाकुर, क्लब के चीफ पैट्रन रोशन कीमटा, ओपी भोटा, बार काउंसिल सदस्य आई एन मेहता, जगदीश जिंटा, हरी नंद मेहता, रविंद्र चंदेल, कृष्ण शर्मा, राजेंद्र झरटा, दिला राम शर्मा,
बलबीर सूरी, डॉ. गोपाल, संतोष चौहान, गुलाब सिंह जिंटा, देवेंद्र शर्मा, भरत भूषण, लोकिंदर शर्मा, जय लाल लोद्टा, विजयपाल, यशपाल तनाइक, रवि अजटा, रमेश चौहान, निक्का राम चौहान, दिनेश भोटा, योगेश अजटा मौजूद रहे।